← Newsroom
Press release मई 11, 2026

कैम्पेन लॉन्च: उत्कृष्टता की खोज में – 25वीं सालगिरह

कैम्पेन लॉन्च: उत्कृष्टता की खोज में – 25वीं सालगिरह

Bargteheide. "उत्कृष्टता की खोज में": नई MK-dent फिल्म अब ऑनलाइन उपलब्ध हैै (https://youtu.be/watch?v=ou9vCwP8h1s)। “उत्कृष्टता की खोज में” फिल्म में पहली बार MK-dent के Bargteheide, जर्मनी में स्थित फैसिलिटी को दिखाया गया है।

उत्कृष्टता की खोज में: एक उत्कृष्ट कृति बनाने के लिए क्या करना पड़ता है?

कंपनी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए, हम "उत्कृष्टता की खोज में" वैश्विक अभियान शुरू कर रहे हैं। MK-dent में, उत्कृष्ट कृति प्राप्त करने के लिए प्रतिभाशाली तकनीशियनों, इंजीनियरों और शिल्पकारों की एक सुसंगत टीम की आवश्यकता होती है, जो मूल मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो और सीमाओं को चुनौती देने का जज्बा रखते हों। उत्कृष्टता की खोज में, वे अपने काम के हर स्तर पर सटीक विवरण के लिए प्रयास करते हैं।

काम करने के लिए आकर्षक वातावरण: MK-dent के स्मार्ट फैक्ट्री में आदमी और रोबोट साथ-साथ काम करते हैं

जर्मनी में Bargteheide स्थित MK-dent की फैक्ट्री दुनिया के उन्नत प्लांटों में एक है।

ISO 13485:2016 प्रमाणित फैसिलिटी में सिस्टम इंटेलिजेंस और प्रक्रिया नियंत्रण प्रौद्योगिकी को बढ़ाते हुए, MK-dent कर्मचारियोंं को उच्च स्तर की विश्वसनीयता और सूचना गुणवत्ता पर भरोसा करने का आश्वासन दे रहा है। नीरस और बार बार दुहराने वाले कार्य, खतरनाक कार्य: संवेदनशील सहयोगी रोबोट इन चरणों को संभालते हैं, लगातार उच्च गुणवत्ता प्रदान करते हैं और कर्मचारियों के कार्यभार को कम करते हैं।

MK-dent ने स्वच्छ कार्य वातावरण बनाने के लिए फर्श पर सफेद इपॉक्सी की परत चढ़ाई तथा कर्मचारियों को प्राकृतिक प्रकाश उपलब्ध कराने के लिए रोशनदान लगाए। इस फैसिलिटी में एक कर्मचारी प्रशिक्षण केंद्र, कैफेटेरिया और आउटडोर आंगन भी शामिल हैं। MK-dent यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित है कि उसके कार्यबल को MK-dent की उत्पादन प्रक्रियाओं के लिए अद्वितीय उन्नत कौशल में प्रशिक्षित किया जाए, साथ ही सुरक्षा के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

 

www.mk-dent.com

हमें LinkedIn पर फॉलो करें:https://www.linkedin.com/company/mk-dent/

हमारे YouTube चैनल को सबस्क्राईब करें: http://www.youtube.com/channel/mk-dent

हमें Facebook पर जॉइन करें:https://www.facebook.com/mkdentofficial/

हमें Instagram पर फॉलो करें: https://www.instagram.com/mkdentofficial/

Media assets

For editorial use
Press image
Video_Screenshot_09.jpg JPG · 2113 × 1190 px
डाउनलोड

Images may be used free of charge for editorial coverage of MK-dent. Please credit © MK-dent GmbH. Commercial use requires prior written consent.

Press contact Head of Corporate Communications · MK-dent GmbH, Bargteheide
press@mk-dent.com